जानें एचएस फूलका ने किस मुद्दे पर कही पद्मश्री लौटाने की बात, कांग्रेस को दी बड़ी चुनौती

आम आदमी पार्टी के विधायक रहे एचएस फूलका ने अपना पद्मश्री वापस करने की बात कह कर पंजाब की सियासत को गर्मा दिया है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार के कुछ कैबिनेट मंत्रियों के हमले के बाद फूलका ने कांग्रेस को बड़ी चुनौती दी है। फूलका ने कहा कि वह अपना पद्मश्री लौटा देंगे बशर्ते पंजाब की कांग्रेस सरकार पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैणी को जेल में डाले।
रोजगार पर घिरे कैप्‍टन अमरिंदर, दावे की लोग निकाल रहे हवा और कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट
फूलका ने यहां कहा कि राज्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करवाने और रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां चलवाने के लिए ये लोग जिम्मेवार हैं। बता दें फूलका ने इसी मुद्दे को लेकर पंजाब विधानसभा की सदस्‍यता (विधायक पद) से इस्तीफा दे दिया था। इसे विधानसभा अध्‍यक्ष द्वारा कई महीने बाद स्‍वीकार किया। इसके बाद कैप्टन सरकार के चार मंत्रियों ने फूलका के इस्‍तीफे को राजनीतिक स्टंट करार दिया।

More videos

See All