JDU सांसद किंग महेंद्र पर पप्‍पू यादव का बड़ा आरोप, CM नीतीश काे लिखा पत्र, जानें मामला

जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने जदयू राज्यसभा सांसद किंग महेंद्र पर हिंदू मैरेज एक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। इसमें उनकी राज्यसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। पप्‍पू यादव रविवार को पटना स्थित अपने आवास पर प्रेस से बात कर रहे थे। पप्पू ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने सांसद किंग महेंद्र की सुध लें। उन्होंने चुनावी शपथ पत्रों में पत्नी बदलने का अपराध भी किया है। उन्‍होंने कहा कि पारिवारिक स्रोत बता रहे हैं कि किंग महेंद्र को एक महिला को मेमोरी लॉस की कुछ खतरनाक दवाएं दे रहीं है। पत्र में जान नेता पप्पू यादव ने किंग महेंद्र की कई पत्नी होने के आरोप भी लगाए।  
इसी क्रम में उन्होंने छपरा में निर्भया कांड पर भी केंद्र और बिहार सरकार को घेरा। कहा, हमारे देश की सरकारों को महिलाओं की चिंता सताती है। इसके बावजूद एक सप्ताह के अंदर बिहार में दो दर्जन से ज्यादा सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हो जाती हैं। बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पप्पू ने छपरा कांड में स्थानीय एसपी के बयान को शर्मनाक बताया। उन्होंने मांग की कि सेंगर की तरह सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में दोषी पर पास्को एक्ट और 302 का मुकदमा दर्ज हो और 45 दिनों के अंदर सजा हो। बाद में पप्पू ने छपरा की दुष्कर्म पीडि़त लड़की से मुलाकात भी की।

More videos

See All