महापौर-अध्यक्षों को मिले वित्तीय अधिकार, सरकार के 3 बड़े फैसले, 10 हजार महिला सफाई कर्मियों का मानदेय एक हजार बढ़ाया

नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन बड़ी घोषणाएं की हैं। पहला, तो उन्होंने नगरीय निकायों में अफसरशाही पर लगाम कसने के लिए आयुक्तों और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से वित्तीय अधिकारी छीन लिया।
अब विकास कार्यों के लिए नगर निगमों के महापौर और नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के अध्यक्ष अपने साइन से सीधे चेक जारी कर सकेंगे। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए 50 लाख से 10 करोड़ स्र्पये तक देने की भी घोषणा की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 166 नगरीय निकायों की महिला सफाई कर्मियों को भी तोहफा दिया है। 10 हजार महिला सफाई कर्मियों का एक-एक हजार मानदेय बढ़ा दिया है।

More videos

See All