पूर्व शिक्षा मंत्री पंडित शिव कुमार उपमन्यु का निधन

चंबा के भटियात से विधायक रहे पूर्व शिक्षा मंत्री पंडित शिव कुमार उपमन्यु का निधन हो गया है। शिव कुमार पिछले काफी दिनों से बीमारी के कारण फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में उपचाराधीन थे। रात करीब साढ़े 11 बजे उनका निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को शाहपुर स्थित उनके आवास में लाया गया है।
आज दोपहर करीब एक बजे रेहलू- भनाला के खोली स्थित श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बशिव कुमार कांग्रेस के धाकड़ नेताओं में से एक थे। उनके निधन पर भटियात व शाहपुर में शोक के लहर दौड़ गई है। लोगों ने उनके घर की तरफ रुख करना शुरू कर दिया है।

More videos

See All