महागठबंधन में महाकलह: बिहार में कांग्रेस को स्वीकार नहीं तेजस्वी का नेतृत्व, जानिए मामला
बिहार में महागठबंधन में ऑल इज वेल नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मुख्यमंत्री प्रत्याशी तेजस्वी यादव को अपना नेता मानने से इनकार कर दिया है।
विदित हो कि गुरुवार को आयोजित आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तय किया गया कि 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। पार्टी ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी घोषित कर दिया। आरजेडी की इस बात पर महागठबंधन के अन्य घटक दलों, खासकर कांग्रेस को आपत्ति है।