सिख मतदाताओं पर भाजपा की खास निगाह, रिझाने को उठाएगी यह कदम

हरियाणा में अगले कुछ माह में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की राज्‍य के सिख मतदाताओं पर खास निगाह है। इसके लिए मनाेहर लाल सरकार कई खास कदम उठा रही है। शिरोमणि अकाली दल के साथ टिकटों के बंटवारे पर चल रहे गतिरोध के बीच हरियाणा सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव पूरे सम्मान के साथ मनाने का निर्णय किया है।
प्रकाशोत्सव के अवसर पर अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में सिरसा में राज्य स्तरीय समारोह होगा। पंजाब से सटे सिरखा में सिख मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने ऐलान किया कि कुरुक्षेत्र में श्री गुरु नानक देव जी को समर्पित पनोरमा और म्यूजियम बनाया जाएगा।
हरियाणा में चार लोकसभा सीटें सिरसा, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला ऐसी हैं, जहां सिख मतदाता काफी हद तक निर्णायक भूमिका में होते हैं। इन चारों लोकसभा सीटों के दायरे में करीब दो दर्जन विधानसभा सीटें जाती हैं। राज्य में करीब 14 लाख सिख मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने का दावा किया था। अब राज्य में अक्टूबर में विधानसभा चुनाव है और अकाली दल इन चुनाव के लिए भाजपा से तीस विधानसभा सीटें मांग रहा है, लेकिन भाजपा ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है।

More videos

See All