प्रियंका गांधी वाड्रा ने साधा भाजपा पर निशाना, BJP सांसद हुए बेलगाम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। यूपी के आगरा में एक टोल प्लाजा कर्मी की पिटाई के लिए बीजेपी सांसद राम शंकर कठेरिया के सुरक्षा गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं करने को लेकर निशाना साधा है। 

प्रियंका ने हिंदी में ट्वीट किया कि चुनाव जीतने के बाद भाजपा नेता लोगों की पिटाई कर रहे हैं। कुछ भाजपा नेता अधिकारियों की बल्ले से पिटाई कर रहे हैं, जबकि कुछ ने टोल शुल्क मांगने पर फायरिंग की और टोल कर्मी की पिटाई की। क्या उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की कोई संभावना है?"

आगरा में इनर रिंग रोड पर स्थित एक टोल बूथ से सीसीटीवी फुटेज शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें इटावा से सांसद कठेरिया के अंगरक्षक को एक टोल कर्मी की पिटाई करते और हवा में फायरिंग करते देखा जा रहा है।

More videos

See All