जेजेपी ने घोषित किए 6 नए जिला अध्यक्ष, 2 प्रकोष्ठ अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 18 सदस्य

जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़, पार्टी के कोर कमेटी के सदस्यों और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श के बाद 27 पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूची जारी की है। इनमें 6 नए जिला अध्यक्ष, एक जिला प्रभारी, दो प्रकोष्ठ अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 18 सदस्यों के नाम शामिल है।
जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पार्टी ने नए जिला प्रधानों की नियुक्ति में रेवाड़ी में रामफल कोसलिया, रोहतक में बलवान सुहाग, सिरसा (ग्रामीण) में पूर्व विधायक कृष्ण कांबोज, सिरसा (शहर) में रोहित गनेरीवाला, अंबाला (शहर) में सरदार हरपाल सिंह कांबोज और महेंद्रगढ़ में रमेश पालड़ी को नियुक्त किया है। वहीं एडवोकेट तेज प्रकाश महेंद्रगढ़ जिले के प्रभारी होंगे।

More videos

See All