पश्चिम बंगाल हिंसा: तृणमूल कांग्रेस के नेता दिलीप राम को अज्ञात लोगों ने मारी गोली

हुगलीे जिला के बंडेल ग्राम पंचायत की प्रधान ऋतु राम के पति व तृणमूल कांग्रेस के नेता दिलीप राम को आज सुबह लगभग 10 बजे अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गंभीर अवस्था में उन्हें हुगली इमामबाड़ा सदर अस्पताल में ले जाया गया है। सूचना के अनुसार गोली दिलीप राम के सिर पर लगी है। घटना के बाद इलाके में आतंक का माहौल है।
दिलीप राम रेलवे के कर्मचारी हैं। रोजाना की तरह वह ड्यूटी जाने के लिए बंडेल स्टेशन जा रहे थे। सूचना के अनुसार बंडेल स्टेशन के ठीक पास उन्हें काफी करीब से बदमाशों ने गोली मारी। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव का माहौल है।

More videos

See All