अध्यक्ष आएंगे और जाएंगे संगठन शिथिल नहीं होना चाहिए: अजय भट्ट

लोकसभा चुनाव में भाजपा की उत्तराखंड सहित समूचे देश में शानदार जीत के बाद ऋषिकेश में हो रही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रविवार को धन्यवाद प्रस्ताव के साथ सदस्यता के एजेंडे पर विशेष चर्चा होगी। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि संगठन में अध्यक्ष आएंगे और जाएंगे, मगर संगठन शिथिल नहीं पड़ना चाहिए। इस वर्ष दिसंबर में नई प्रदेश कार्यकारिणी वजूद में आ जाएगी।
परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले दिन औपचारिक उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने किया। बैठक में अध्यक्षीय संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। यहां अध्यक्ष आएंगे और जाएंगे, हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि हम अध्यक्ष नहीं रहेंगे तो संगठन की स्थिति प्रभावित होगी। संगठन शिथिल नहीं होना चाहिए। सदस्यता अभियान निर्धारित अवधि में पूर्ण होगा और दिसंबर में प्रदेश कार्यकारिणी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

More videos

See All