अमित जोगी का CM भूपेश को खत, RSS के संबंध में लिखी ऐसी बात

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सदस्यता रखने वाले अधिकारियों को बर्खास्त करने अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। जकांछ के प्रदेश अध्यक्ष जोगी ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर यह प्रमाणित हो जाएगा कि वास्तव में अब छत्तीसगढ़ में गांधी नहीं बल्कि गोडसे का राज है।
जोगी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में सरकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की सदस्यता की अनुमति प्रदान करने 23 फरवरी 2015 में जारी अधिसूचना को निरस्त करने की मांग की।

उन्होंने गुरुवार को हुई कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस शामिल बैठे सात अधिकारियों को आरएसएस का सदस्य बताते हुए तत्काल इस अधिसूचना को निरस्त नहीं करने की मांग की है। जोगी ने कहा कि यदि आरएसएस के सदस्य अधिकारियों को बर्खास्त नहीं करते तो यह प्रमाणित हो जाएगा कि वास्तव में अब छत्तीसगढ़ में गांधी का नहीं गोडसे का राज है।

More videos

See All