माया ने 48 घंटे में बदल दिए जिलाध्यक्ष व जोन कोआर्डिनेटर, अब इन्हें सौंपी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव में गठबंधन की हार के बाद जहां एक तरफ मायावती ने समाजवादी पार्टी से दूरी बना ली है, वहीं दूसरी ओर वो बसपा को मजबूत करने में जुट गई हैं। बसपा संगठन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया जा रहा है।  बसपा ने 48 घंटे के अंदर दो दिन पहले ही आगरा के जिलाध्यक्ष बनाए गए विक्रम सिंह को हटाकर संतोष आनंद को नियुक्त किया गया है, वहीं हेमंत प्रताप सिंह की जगह सत्य प्रकाश कर्दम को आगरा अलीगढ़ जोन इंचार्ज बनाया गया है।
बसपा अध्यक्ष मायावती के निर्देश के बाद संगठन में फिर फेरबदल हुआ है, जिसमें आगरा अलीगढ़ जोन की कमान अब मथुरा निवासी सत्य प्रकाश कर्दम के पास रहेगी। हेमंत प्रताप सिंह को पद से हटा दिया गया है। 
आगरा ओर मथुरा मंडल इंचार्ज रवींद्र पारस के साथ ओपी बघेल और देवी सिंह जाटव को भी लगाया गया है। अनिल भाटिया और दीपक पेंटर को फिरोजाबाद, मैनपुरी जिले का मंडल जोन इंचार्ज बनाया गया है। 48 घंटे पहले जिलाध्यक्ष बने विक्रम सिंह को हटाकर संतोष आनंद को अध्यक्ष बनाया गया है। 

More videos

See All