कांग्रेस के 25 में से 18 लाेकसभा प्रत्याशी खुद का बूथ तक नहीं बचा सके

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इनमें से 18 प्रत्याशी तो खुद का बूथ तक नहीं बचा सके। बूथ बचाने में सफल रहने वाले प्रत्याशियों में सवाई माधोपुर से कांग्रेस प्रत्याशी नमोनारायण मीणा रहे। उनके बूथ से उन्हें 1102 वोट मिले जबकि बीजेपी प्रत्याशी को 13 वोट मिले। इसके अलावा उदयपुर से रघुवीर मीणा, जालोर से रतन देवासी, करौली - धौलपुर से संजय कुमार, बांसवाड़ा से ताराचंद भगोरा , चूरू ये रफीक मंडेलिया और पाली से बद्रीराम जाखड़ शामिल हैं।
resul with molitics https://www.molitics.in/election/result
  • जयपुर लोकसभा: कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति खंडेलवाल को किशनपोल मतदान केंद्र संख्या 93 पर 185 व भाजपा को 611 वोट।
  • बीकानेर लोकसभा: कांग्रेस प्रत्याशी का बूथ : नत्थूसरबास-बीकानेर पश्चिम। मदनगाेपाल मेघवाल काे मिले-313, वहीं अर्जुनराम मेघवाल काे 671 वोट। 
  • अलवर लोकसभा: जितेंद्र सिंह को 305 और भाजपा प्रत्याशी बालकनाथ को 362 वोट मिले। खुद के बूथ से जितेंद्र सिंह 57 वोटों से पिछड़े। 
  • करौली-धौलपुर: कांग्रेस प्रत्याशी का 186 मतदान केंद्र संख्या है इस पर कांग्रेस को 705 मत मिले हैं जबकि भाजपा को 105 मत मिले हैं भाजपा प्रत्याशी डॉ मनोज राजोरिया ने जयपुर में किया था मतदान।
  • दौसा लोकसभा: कांग्रेस प्रत्याशी सविता मीना को बूथ नंबर 134 से 145 जबकि 493भाजपा को वोट मिले।
  • सवाईमाधोपुर लोकसभा : नमोनारायण मीणा को खुद के बूथ पर 1102 वहीं सुखबीर जोनपुरिया को 13 वोट मिले।
  • भरतपुर लोकसभा: भाजपा से रंजीता कोली- बयाना बूथ संख्या 70 गांधी विद्या मंदिर रहा। भाजपा को 677, कांग्रेस को 54 वोट मिले, कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत कुमार ने जयपुर संसदीय क्षेत्र बगरू में वोट किया।
  • कोटा लोकसभा: कांग्रेस उम्मीद्वार रामनारायण के बूथ की स्थिति : बूथ नंबर 53, राजकीय महारानी उच्च माध्यमिक स्कूल बूंदी। भाजपा के ओम बिरला काे- 592 वोट मिले जबकि कांग्रेस के रामनारायण मीणा काे कुल 154 वोट मिले।
  • बांसवाड़ा लोकसभा: ताराचंद भगोरा- कांग्रेस,बूथ नंबर- 121 चौरासी विधानसभा। भाजपा काे 290 अाैर कांंग्रेस काे 400 वाेट मिले।
  • बाड़मेर लाेकसभा: मानवेंद्रसिंह: विधानसभा पचपदरा, बूथ नंबर 32 मेवानगर जसोल पर मानवेंद्रसिंह को 302, जबकि कैलाश चौधरी को 391 वोट पड़े।
  • झुंझुनूं लोकसभा: कांग्रेस प्रत्याशी श्रवण कुमार के बूथ पर 243 वोट, भाजपा के नरेंद्र को 244 वोट मिले।
  • उदयपुर लोकसभा: कांग्रेस उम्मीदवार रघुवीर सिंह मीणा के बूथ का नाम : राजकीय उमा विद्यालय परसाद, सलूंबर उदयपुर।: इस बूथ पर 588 वोट मिले व भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मीणा को 319 वोट मिले।
  • जालोर: जालोर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रतन देवासी का मतदान भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के मांडोलीनगर स्थित आदर्श राउमावि स्कूल के बूथ संख्या 281 पर हुआ था। रतन देवासी को 688 वोट जबकि देवजी पटेल को कुल 105 मत मिले।
  • जोधपुर लोकसभा: कांग्रेस उम्मीदवार वैभव गहलोत के  बूथ संख्या 107, वर्धमान जैन स्कूल जोधपुर बूथ पर कांग्रेस को 266 और बीजेपी को 605 वोट मिले।
  • भीलवाड़ा लाेकसभा: कांग्रेस उम्मीदवार के बूथ का नाम: मतदान केंद्र संख्या-196, कांग्रेस उम्मीदवार को 150 और भाजपा उम्मीदवार को 675 वोट मिले।
  • चित्तौड़गढ़ लोकसभा: कांग्रेस प्रत्याशी गोपालसिंह शेखावत मूलतया नागौर जिले के ईडवा गांव के निवासी हैं। चित्तौड़गढ़ की मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है।
  • श्रीगंगानगर लाेकसभा: कांग्रेस के भरतराम के बूथ पर 359 और भाजपा के निहालचंद को 467 वोट मिले।
  • पाली लाेकसभा: कांग्रेस के उम्मीदवार बद्रीराम जाखड़ को खुद के बूथ से 366 वोट मिले जबकि भाजपा के पीपी चाैधरी काे 339 वाेट मिले।

More videos

See All