Lok Sabha Election 2019 Phase 6 Live: सिंहभूम के मझगांव में झड़प के बाद लाठीचार्ज, एक का हाथ टूटा

 Lok Sabha Election 2019 झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट पर मतदान चल रहा है। बूथों पर लंबी कतार मतदान को लेकर उत्साह का संकेत दे रहा है। यहां कई बूथों पर तो सुबह छह बजे ही लंबी कतार लग गई थी। महिलाओं में भी गजब का उत्साह है। यहां नौ बजे तक 16 फीसद वोट गिरे हैं। मतदान प्रतिशत 11 बजे 30.80 फीसद हो गया। 
मध्य विद्यालय मझगांव में बूथ संख्या 224, 226,227 में मतदाताओं में काफी उत्साह का महौल देखा गया। सुबह से ही लंबी कतार लग गई थी। हालांकि यहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद एक पुलिस लाठीचार्ज में एक मतदाता का हाथ टूट गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अनुसार विद्यालय प्रबंधक अध्यक्ष आदिल हुसैन भाजपा के कार्यकर्ता हैं और विद्यालय खोलकर बैठे हुए थे। इसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। तनाव को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा जिसमें मतदाता मो: नबाब पिता मो: सेराज का हाथ टूट गया
सिंहभूम सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के गांव पाताहातु में मतदान के प्रति मतदाताओं में जबरदस्त रुझान दिखा। यहां के प्राथमिक विद्यालय पाताहातु व पंचायत भवन केंद्र में भीड़ उमड़ पड़ी है। सियालजोड़ा के बूथ संख्या 196 में मतदान होने से पूर्व ही मशीन खराब हो गई। इसे ठीक करने के बाद मतदान शुरू हुआ।

More videos

See All