भाजपा ने हिसार को टोल नाकों में जकड़ा, सांसद चुप रहे : भव्य

कांग्रेस प्रत्याशी भव्य बिश्नोई ने उकलाना हलके में जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने हिसार को चारों तरफ से टोल प्लाजा की जकड़ में डाल कर छोड़ दिया है। टोल लगाने के फैसले का आसपास के गांवों के लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन सत्ता के नशे में भाजपा सरकार ने उनकी आवाज को दबा दिया।
मौजूदा सांसद ने टोल प्लाजा का विरोध भी किया, लेकिन उनकी आवाज भी दबकर रह गई। भव्य बिश्नोई ने कहा कि जब वो सांसद बनेंगे तो टोल के मुद्दे को संसद में उठाएंगे। उन्होंने कहा कि बिना किसी विजन के चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी को इन टोल नाकों की लूट के बारे में अपना उद्देश्य स्पष्ट करना चाहिए।
भव्य ने कहा कि चौ. भजनलाल के शासनकाल में जिस हिसार की पहचान एशिया की सबसे बड़ी ऑटो मार्केट, विश्वविद्यालयों व विकास से होती थी, बाद में बनी इनेलो और भाजपा की सरकारों ने हिसार की पहचान आवारा पशुओं, टोल नाकों, बंद पड़े विकास कार्यों, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवहन सेवाओं की कमी के रूप में करा दी।

More videos

See All