हमीरपुर के राठ में आज जनसभा संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं में जोश

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज हमीरपुर राठ के बीएनवी डिग्री कॉलेज ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपीजी की टीम ने मंगलवार से ही डेरा डाल लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह किसान ने बताया राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार की शाम दो बजे हेलीकॉप्टर से बीएनवी डिग्री कॉलेज मैदान में उतरेंगी। जहां स्वामी ब्रह्मानंद महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगी।

More videos

See All