नहीं सुलझा नवीन जिंदल पर पेंच, चार सीटों पर प्रत्‍याशी तय नहीं कर पा रही कांग्रेस

हरियाणा में कांग्रेस की चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्‍याशियों की घोषणा में पेंच बरकरार है। कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद नवीन जिंदल की हां-ना के बीच कांग्रेस हाईकमान ने चारों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कुछ समय के लिए और टाल दी है। अब शुक्रवार को ही कांग्रेस उम्मीदवार घोषित होने की संभावना है।
कांग्रेस ने राज्य की छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए, जबकि कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत और हिसार लोकसभा सीटें अभी बाकी हैैं। कुरुक्षेत्र और हिसार सीटों पर पूरी तरह से पेंच फंसा हुआ है। पूर्व सांसद नवीन जिंदल के विरोधी इस बात का प्रचार कर रहे कि वे कुरुक्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ेंगे, जबकि जिंदल ने एक बार भी सार्वजनिक तौर पर चुनाव नहीं लडऩे की बात नहीं कही है।

More videos

See All