लोकसभा चुनाव 2019: अमृतसर के पहले सांसद मुख्यमंत्री भी बने और छह बार जीत का रिकॉर्ड भी बना

1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में अमृतसर से कांग्रेस उम्मीदवार ज्ञानी गुरमुख सिंह मुसाफिर ने जीत हासिल की थी। आगे चलकर वे मुख्यमंत्री भी बने। उसके बाद ज्ञानी 1957 और 1962 के चुनाव में जीत हासिल कर अमृतसर संसदीय हलके से हैट्रिक बनाने वाले पहले सांसद बने। इसी तरह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुनंदन लाल भाटिया ने छह बार चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाया।
भाजपा ने पहली बार 2004 में जट सिख नवजोत सिंह सिद्धू को चुनाव मैदान में उतारा। सिद्धू ने छह बार एमपी रहे भाटिया को पराजित किया।सिद्धू ने एक उपचुनाव सहित तीन बार चुनाव जीता। इसके बाद 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली मोदी की लहर के बावजूद कैप्टन अमरिदर सिंह से एक लाख से अधिक मतों से चुनाव हार गए। गुरु नगरी के पहले सांसद ज्ञानी गुरमुख सिंह नेता होने के साथ-साथ उच्चकोटि के पंजाबी साहित्यकार और कहानीकार भी थे। ज्ञानी मुसाफिर को साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार के साथ-साथ पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।

More videos

See All