भाजपा में शामिल हुए दो पूर्व विधायक समेत डेढ़ सौ लोग

लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के एलान के बाद भाजपा ने रुठों को मनाने की कवायद शुरू करने के साथ ही उनके लिए घर वापसी के दरवाजे भी खोल दिए हैं। इस कड़ी में शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुए एक कार्यक्रम में दो पूर्व विधायक सुरेश चन्द जैन और आशा नौटियाल समेत डेढ़ सौ लोग के पार्टी में घर वापसी हुई। इनमें वे लोग भी हैं, जो पिछले विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़े थे और बाद में इन्हें भाजपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। 
 
पिछले विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला, लेकिन कई सीटों पर उसे टिकट न मिलने से खफा कार्यकर्ताओं की नाराजगी भी झेलनी पड़ी थी। हालांकि, कुछ को पार्टी ने मना लिया था, मगर कइयों ने विभिन्न सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ा। इस पर भाजपा ने इनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई की।

More videos

See All