जनरल वीके सिंह के खिलाफ सपा-बसपा ने बदला प्रत्याशी, जानें- क्यों लिया ये बड़ा फैसला

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, दिल्ली से सटी उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट पर सपा-बसपा गठबंधन से घोषित प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी का टिकट काट दिया है। अब बसपा के पूर्व विधायक सुरेश बंसल को इस सीट पर टिकट दिया जा रहा है। शुक्रवार को कुछ देर पहले ही सुरेश बंसल समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के भी ब्राह्मण प्रत्याशी उतारने के चलते सपा-बसपा गठबंधन ने प्रत्याशी बदलने का फैसला लिया है।

More videos

See All