CM भूपेश के पिता बोले, 400 सीट पर कांग्रेस अकेले लड़े चुनाव

अपने विवादित बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले नंदकुमार बघेल ने अब कांग्रेस पार्टी को सुझाव दिया है कि वह कम से कम 400 सीटों पर अकेले चुनाव लड़े। बघेल ने कहा है कि अगर कांग्रेस दो-ढाई सौ सीट ही लड़ेगी तो प्रधानमंत्री पद की दावेदारी में मुश्किल होगी। नंदकुमार बघेल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता हैं।
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा है कि कांग्रेस चाहे दूसरे दलों से दावेदारी करे या अकेले लड़े, उसे खुद कम से कम 400 सीट पर लड़ना चाहिए। यदि राहुल इस बात को मानते हैं तो वे शक्तिशाली प्रधानमंत्री बनेंगे। बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, गोवा, पुड्डूचेरी और तमिलनाड़ु में क्षेत्रीय दलों से गठबंधन करना चाहिए।
पश्चिम बंगाल में अगर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव पूर्व घोषणा करें कि जीतने पर कांग्रेस को समर्थन देंगे तो ही उनसे समझौता करें, अन्यथा पार्टी सभी 42 सीट पर खुद लड़े। यही फार्मूला आंध्रप्रदेश के लिए भी होना चाहिए। तमिलनाड़ु में रजनीकांत ने अपनी पार्टी बनाई है और चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस को 39 सीटों पर समर्थन देने का ऐलान किया है, जबकि कांग्रेस डीएमके से समझौता करके सिर्फ आठ सीट पर चुनाव लड़ने को तैयार हो गई। बघेल ने राहुल से कहा है कि बहुत सोच समझकर निर्णय लें।
 
 
 

    More videos

    See All