Lok Sabha Election 2019: हिमाचल में वीरभद्र और राणा पर दांव खेलना चाहती है कांग्रेस

Lok Sabha Election 2019 क्योंकि एक एक सीट जरूरी है...महत्वपूर्ण है... जंग जीतने का जुनून है...इसलिए मर्जी किसी की नहीं चलेगी... आलाकमान के पैर में सबका पैर होगा। अगर सूचनाएं मनमोहन सिंह को अमृतसर से उतारने की हैं तो इधर के लोगों को भी उतारा जाए। ऐसा सोच कर कांग्रेस चाहती है कि हिमाचल प्रदेश की चारों सीटों पर वीरभद्र सिंह, राजेंद्र राणा, धनीराम शांडिल व सुधीर शर्मा को आजमाया जाए।
सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने वीरभद्र्र सिंह को चुनाव मैदान में उतरने को कहा है। यह अलग बात है कि वीरभद्र्र सिंह चुनाव लड़ने से लगातार इन्कार कर रहे हैं। बताया गया है कि उन्हें मंडी से उतरने को कहा गया है। कांगड़ा में सुधीर शर्मा से कहा जा रहा है। हमीरपुर में सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा पर नजर है। शिमला से धनी राम शांडिल ही होंगे, ऐसा कहा जा रहा है। हालांकि कांगड़ा संसदीय सीट से जीएस बाली व आशा कुमारी के नाम पर भी चर्चा हो रही है। राहुल गांधी ने कह दिया है कि जिसे चुनाव लड़ने के लिए कहा जाएगा, उसे चुनावी समर में कूदना होगा। 

More videos

See All