मंत्री कर्णदेव कंबोज और उनके बेटे पर झूठे आरोप लगाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज और उनके बेटे विकास कंबोज पर पैसे लेने के झूठे आरोप लगाकर वीडियो वायरल करने के मामले में इंद्री थाना पुलिस ने आरोपी विजय कांबोज निवासी कलवेहड़ी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
भाजपा युवा मोर्चा करनाल के जिला उपाध्यक्ष और मंत्री के बेटे विकास कंबोज ने शिकायत दी है कि आरोपी विजय उसके साथ मोबाइल पर बातचीत के दौरान गाली गलौज करता है। फोन पर अश्लील बातें कर उन्हें इंटरनेट पर डाल रहा है। इतना ही नहीं उस पर और उसके पिता के खिलाफ पैसे लेने का झूठा आरोप लगाकर इंटरनेट पर वीडियो भी वायरल कर रहा है। विकास कंबोज ने कहा ऐसी हरकतें कर आरोपी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। विकास ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग भी की है।

More videos

See All