प्रदेश के खिलाड़ियों को जल्द दी जाएगी उनकी पुरस्कार राशि- अनिल विज

खेल मंत्री श्री अनिल विज ने प्रदेश के खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि को जल्द ही उनके खातों में डाले जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी तक खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि उनके खातों में आने की उम्मीद है। खेलमंत्री ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान किसी भी खिलाड़ी को पुरस्कार राशि के लिए इंतजार नहीं करना पड़ा है, बल्कि खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि समय पर दी गई है। उन्होंने कहा कि गत कांग्रेस सरकार के दौरान पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों की शेष रही राशि को भी उनकी सरकार ने आकर दी है।

More videos

See All