तीन पूर्व विधायकों ने थामा इनेलो का दामन, समालखा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी भी इनेलो में शामिल

नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला व इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की उपस्थिति में घरौंडा से पूर्व विधायक श्रीमती रेखा राणा, पटौदी से कांग्रेस के पूर्व विधायक रामबीर सिंह और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने इनेलो पार्टी में शामिल हुए।
इनके अलावा समालखा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी शशिकांत कौशिक, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रमेश दलाल, कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्षा श्रीमती अनुराधा पटौदी, चीका से युवा नेता विनोद उर्फ नोदी व झज्जर से किसान नेता चतर सिंह के बेटे मोहित चतर सिंह ने भी पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए इनेलो में शामिल हुए।
इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन की लहर चल रही है और प्रदेश में अगली सरकार गठबंधन की होगी। इनेलो नेताओं ने कहा कि इनेलो में शामिल होने वाले सभी नेताओं को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

More videos

See All