Molitics Logo

मानवेंद्र सिंह ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस का हाथ थामा

बाड़मेर की शिव सीट से भाजपा विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह अब कांग्रेस में शामिल हो गए है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मानवेंद्र सिंह को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई है और मानवेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी चित्रा सिंह के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
आपको बता दे कि बाड़मेर के पचपदरा में स्वाभिमान रैली करके भाजपा से अलग होने का ऐलान पहले ही कर चुके थे। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने बीते दिनों बयान दिया था कि अभी और भी नेता कांग्रेस पार्टी के सम्पर्क में है।