बिहार-झारखंड में दुशासन की सरकार : जय प्रकाश

बिहार व झारखंड में सुशासन की नहीं दुशासन की सरकार है। बिहार में तो कुआं से पीने के पानी की जगह एके 47 जैसे घातक हथियार निकल रहे हैं। उक्त बातें झारखंड राजद के प्रदेश प्रभारी सह बिहार बांका के सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने कहीं। वे गुरुवार को स्थानीय चंद्रा रेसिडेंसी होटल प्रांगण में आयोजित राजद के पलामू संसदीय क्षेत्र के बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि बाले रहे थे।
यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार जनता को ठग रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन का नारा देकर जनता को मूर्ख बनाया है। 10 लाख का शूट पहनने वाले अडानी-अंबानी की खातिरदारी में लगे हैं। जनता भावी चुनाव में इस सरकार को सबक सिखाएगी। कहा कि भाजपा व आरएसएस देश में नफरत फैला रहे हैं। राजद सुप्रीमो ने गरीबों के अधिकार की लड़ाई लड़ी तो उन्हें सामंती ताकतों ने जेल में डाल दिया। कहा कि राजद एक गुलदस्ता के समान है। इसमें हर धर्म-जाति के फूल खिलते हैं।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि लालू यादव के विचारधारा को लेकर जनजन तक जाना है। राजद के सारे कार्यकर्ता परिवार के सदस्य के समान हैं। कार्यकर्ताओं में गिला-शिकवा हो तो इसे दूर किया जाएगा। समाज व देश विरोधी दलों को राजद करारा जवाब देगी। कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार अहंकारी व हर मोर्चा पर विफल है। गरीबों की जमीन लूटकर भूमि बैंक बनाकर बड़े उद्योगपतियों को सौंपने की तैयारी हो रही है। राजद सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगा। कहा कि राजद का मजबूत किला है।

More videos

See All