मुख्यमंत्री ने ‘आदिवासी चले कमल की ओर’ पोस्टर का किया विमोचन

 भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से जारी पोस्टर का मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विमोचन किया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री राजे ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के ‘आदिवासी चले कमल की ओर’ पोस्टर का विमोचन किया।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर मीना ने बताया कि मोर्चा की ओर से पोस्टर को पंच निष्ठाओं के साथ जारी किया गया है, जिसमें सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही इसमें प्राचीन काल से अब तक की मुख्य जानकारियां भी समाहित हैं। 

More videos

See All