अकोला से भाजपा सांसद संजय धोत्रे को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

अकोला से भाजपा सांसद तथा महाराष्ट्र कृषि शिक्षण व संसोधन परिषद के उपाध्यक्ष संजय धोत्रे को कैबिनेट मंत्री पद का दर्जा मिला है। सोमवार को राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया। इसके अनुसार धोत्रे महाराष्ट्र कृषि शिक्षण व संसोधन परिषद के उपाध्यक्ष पद के कालावधि तक उनका कैबिनेट मंत्री पद का दर्जा बरकरार रहेगा। इसके पहले राज्य सरकार ने 1 अगस्त को महाराष्ट्र कृषि विश्वविद्यालय अधिनियम के प्रावधानों के तहत धोत्रे की उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया था।

More videos

See All