यमुनानगर, करनाल और फरीदाबाद के 59 गांवों में विशेष गिरदावरी के आदेश
हरियाणा सरकार ने बाढ़ और बरसात से प्रभावित यमुनानगर, करनाल और फरीदाबाद के 59 गांवों में खराब हुई फसलों की विशेष गिरदावरी के आदेश दिये हैं। इन गांवों की करीब 9443 एकड़ फसल खराब होने की संभावना है। जिसके चलते इन गांवों के किसानों की फसलों की विशेष गिरवादरी होगी।
इसकी जानकारी देते हुए वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बताया कि जिला उपायुक्तों की तरफ से रिपोर्ट आने के बाद ये आदेश जारी किये गए हैं। प्रभावित हुई फसलों में धान, ज्वार, बाजरा, कपास और अन्य प्रकार की फसलें और सब्जियां शामिल है।