माकपा व सेव डेमोक्रेसी के सदस्यों ने लगाए नारे
राज्य चुनाव आयोग दफ्तर के समक्ष सोमवार को तृणमूल महासचिव व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल इस दिन माकपा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती के नेतृत्व में दक्षिण 24 परगना जिले के वे उम्मीदवार जो नामांकन दाखिल नहीं कर सके थे वे सभी आयोग दफ्तर के समक्ष धरना पर बैठे थे।
इन लोगों ने अपने गले में बैनर लटका रखा था जिस पर लिखा था कि मैं उम्मीदवार होना चाहता हूं। ये लोग नामांकन जना करने को लेकर निर्वाचन आयोग की हस्तक्षेप की मांग कर रहे थे। इसी समय तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी राज्य चुनाव आयोग दफ्तर पहुंचे। जैसे ही वे बाहर निकले वाममोर्चा समर्थकों ने पार्थ को घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे।