Get Premium
सूत्र- PM मोदी कैबिनेट में दी मंजूरी, 3 कृषि कानूनों हुए रद्द
- 24 नवंबर को हुई कैबिनेट मीटिंग में तीनों कानूनों को वापस लेने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है, इसके बाद कृषि कानून बिल को संसद में पेश किया जाएगा।
- इस बिल को 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है, इसके बाद इस पर कृषि कानून बिल ख़ारिज की मोहर लग जाएगी।
- कृषि मंत्रालय ने PM मोदी की सिफारिश पर कानून रद्द करने का बिल तैयार किया है, फ़िलहाल इसकी तरफ सरकार ने पहला कदम बढ़ा दिया है।
- गुरु पर्व के दिन पीएम मोदी की घोषणा के बाद कानून वापस लेने का फैसला लिया था और किसानों से अपने घरों और अपने खेतों में लौटने का भी आग्रह किया था।
- किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि जब तक उनकी अन्य समस्याओं की सुनवाई नहीं हो जाती, तब तक किसान वापस नहीं लौटेंगे।
यह भी पढ़े :- SC ने कहा- प्रदूषण स्तर 100 होने पर हटाएगा प्रतिबंध, 29 नवंबर से खुलेंगे दिल्ली के स्कूल, कॉलेज