molitics

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा, महंगाई हटाओ भाजपा भगाओ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • सिद्धार्थनगर में कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के आवाहन पर 14 नवम्बर से 24 नवम्बर तक चलने वाले महंगाई हटाओ भाजपा भगाओ कार्यक्रम में पदयात्रा निकाली जा रही है।
  • जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ये पद यात्रा शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के संग्रामपुर चौराहे से शुरु करके झकहिया में इसका समापन किया गया। 
  • कांग्रेस जिला चेयरमैन नादिर सलाम ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है महंगाई चर्म पर है और इस बीजेपी सरकार ने किसानों के साथ अन्याय किया है।
  • इस यात्रा में महंगाई हटाओ भाजपा भगाओ जैसे नारे लगाए गए और किसान आंदोलन में सरकार की गलत नीतियों की वजह से लगभग 700 किसान शहीद हुए हैं। 
  • आगे कहा कि जिस तरह से सरकार ने तीन कृषि कानून वापस लिए है और पीछे हटी है, उसी तरह से मंहगाई के खिलाफ भी पीछे हटना पड़ेगा।


    रिपोर्ट :- बृजेश पाण्डेय 
           यह भी पढ़े : -CAA, NRC का कानून वापिस ले सरकार, ओवैसी ने कहा- नहीं तो बाराबंकी बनेगा शाहीन बाग

More videos

See All