
तो क्या फिर से लगेगा देश में सख्त लॉकडाउन? वित्त मंत्री सीतारमण ने दिया ये जवाब
- देश में एकबार फिर से तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस ने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है, तमाम राज्य महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहे हैं.
- इसी बीच देश में पूर्ण लॉकडाउन को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जवाब दिया है, कहा- सरकार का व्यापक स्तर पर लॉकडाउन लगाने का कोई विचार नहीं है.
- सीतारमण ने कहा- कोरोना से निपटने के लिए इसबार स्थानीय स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं, हम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हैं.
- वित्त मंत्री ने ट्विटर पर कोरोना को फिर से रोकने के लिए पांच सूत्री रणनीति, उपयुक्त आचरण एवं भारत सरकार के किए गए कार्यों को साझा किया है.
- गौरतलब है कि पिछली बार लॉकडाउन के कारण करीब दस करोड़ लोगों की नौकरियां चली गई थी, तमाम लोगों ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली.
यह भी पढ़ें - महामारी के बीच प्रवासी मजदूरों के बच्चों की हालत खराब, सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से मांगा रिकॉर्ड
Thursday, 15 April 2021




























































