
मंत्री अंदर निरीक्षण करते रहे, बेटी बाहर डॉक्टर-डॉक्टर चीखती रही, कोरोना संक्रमित पिता ने तोड़ा दम
- देश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े हर दिन बढ़ते जा रहे हैं, इस बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को अपने ही व्यवस्था ने शर्मसार कर दिया।
- दरअसल झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मंगलवार को रांची सदर अस्पताल का हाल जानने गये थे इस बीच वहां एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई।
- अपने पिता को खोने वाली बेटी ने मंत्री ने मंत्री से कहा कि अस्पताल परिसर में खड़े-खड़े डॉक्टर- डॉक्टर चिल्लाती रह गई, लेकिन कोई डॉक्टर नहीं आया।
- बेटी ने रोते-रोते कहा कि अब आप क्या करेंगे, मेरे पिता को वापस लाकर देंगे, आप तो खाली वोट लेने आएंगे।
- इस बीच बन्ना गुप्ता ने घटना की जांच कर 48 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने को रांची सिविल सर्जन को आदेश दिया है।
Wednesday, 14 April 2021




























































