देश में बढ़ती बेरोजगारी, कन्हैया ने पूछा- BCCI सेक्रेटरी बनने के लिए SSC का एग्ज़ाम होता, तब परिणाम समय पर आते?

  • देश में बढ़ती बेरोजगारी से परेशान युवाओं ने मोदी सरकार के खिलाफ कई दिनों से मोर्चा खोला हुआ है मोदी रोजगार दो का हैसटेग चलाकर, मोदी सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
  • दरअसल मोदी सरकार 2014 में दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई थी.लेकिन सरकार इस वादे पर खड़ा उतरना तो दूर आस-पास भी भटकती हुई भी नजर  नहीं आई. इसे देख तो ऐसा लगता है कि देश में बेरोजगारी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है.
  • बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष भी मोदी सरकार को सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है, इसी बीच सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने ट्वीट कर मोदी सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है.
  • कन्हैया कुमार ने लिखा, सोचो, अगर BCCI का सेक्रेटरी बनने के लिए SSC का एग्ज़ाम देना ज़रूरी होता, क्या तब भी रिज़ल्ट समय पर नहीं आता? आगे उन्होंने कहा- जो लोग दूसरों के लिए मेरिट लिस्ट का नाटक करते हैं, क्या इनके बच्चे मेरिट से ऊंचे पदों पर बैठे हैं?
  • आपको बता दें, SSC CGL के साथ-साथ देश में ऐसी कई परिक्षाएं है जिनके परिणाम तीन साल सात साल से लंबित पड़े हैं लेकिन सरकार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर चुप्पी साधे बैठी है.

    यह भी पढ़े- बंगाल, असम, केरल व तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तारीख का आज ऐलान कर सकता है चुनाव आयोग