
बंगाल, असम, केरल व तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की तारीख का आज ऐलान कर सकता है चुनाव आयोग
- असम, बंगाल, केरल, तमिलनाडु व पुड्डुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखो का ऐलान चुनाव आयोग शुक्रवार को कर सकता है.
- दिल्ली स्थिति विज्ञान भवन में चुनाव आयोग ने 4.30 बजे प्रेसस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, ऐसे में संभावना है कि तारीखों का का ऐलान कर दिया जाए.
- कोरोना को देखते हुए पश्चिम बंगाल में चुनाव 6 से 8 चरणों में हो सकते हैं, वहीं असम में तीन चरणों में चुनाव होने की संभावना है.
- चार मई से बोर्ड की परीक्षा होगी, इसे देखते हुए चुनाव आयोग 1 मई से पहले ही चुनाव संपन्न करवाने की तैयारी कर रहा है.
- सभी पांचों राज्यों में मतगणना एकसाथ होगी, तमिलनाडु और केरल में कोरोना के बढ़ते मामले चुनाव आयोग के लिए चिंता का विषय बना है.
यह भी पढ़ें - हिमाचल : बजट सत्र की आज से शुरुआत, महंगाई को लेकर भाजपा को घेरेगी कांग्रेस
Friday, 26 February 2021
