सीएम पिनरई विजयन का आरोप, कांग्रेस ने किसानों को सुसाइड की ओर धकेला

  • केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने अपनी सरकार के खिलाफ हमले तेज करने के लिए राहुल गांधी और सीएम योगी पर निशाना साधा है.
  • उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के मन में लेफ्ट के प्रति एक जैसी ही भावना है और दोनों ही वाम सरकार के खिलाफ इकट्ठा हो जाते हैं.
  • आगे उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 1990 के दौर से ही किसान विरोधी नीतियां रही और इन्हीं नीतियों ने किसानों को सुसाइड की ओर धकेला है.
  • सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी जी कहते हैं कि केरल हर बात में पीछे हैं. उन्होंने कहा कि युवा विदेश जा रहे हैं क्योंकि उनके पास रोजगार नहीं है जबकि केरल के 15 फीसदी प्रवासी कामगार यूपी से है.
  • आपको बता दें की इस साल केरल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस का गठबंधन यूडीएफ के साथ है. चुनाव के मद्देनजर पार्टियां राज्य में कई दिनों से दौरा कर रही है.

    यह भी पढ़े- हिमाचल : बजट सत्र की आज से शुरुआत, महंगाई को लेकर भाजपा को घेरेगी कांग्रेस