हिमाचल : बजट सत्र की आज से शुरुआत, महंगाई को लेकर भाजपा को घेरेगी कांग्रेस

  • हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है, महंगाई व भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस सदन में हंगामा कर सकती है.
  • पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस नेताओं की विजलेंस जांच करवाई गई जिसे लेकर विपक्षी दल सत्र में सीएम जयराम ठाकुर से ये सवाल पूछ सकता है.
  • बजट सत्र के लिए कुल 900 सवाल आए हैं, इसमें सबसे अधिक कांग्रेस विधायकों के हैं, कोरोना के बीच अव्यवस्था भी बड़ा मुद्दा है.
  • सीएम जयराम ठाकुर 6 मार्च को बजट पेश करेंगे, ये उनके कार्यकाल का चौथा बजट होगा, जनता को उनसे राहत की उम्मीद है.
  • बता दें कि बजट सत्र 26 फरवरी से 20 मार्च तक चलेगा, इस दौरान 17 बैठकें होंगी, संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट भी पास किया जाएगा.
     यह भी पढ़ें - जीएसटी, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में व्यापारी संगठनों व ट्रांसपोर्टर्स का भारत बंद आज
Friday, 26 February 2021