उदित राज ने एक बार फिर उठाए EVM पर सवाल, कहा- BJP ने की सेटिंग, उनका वोट शेयर था कम 

  • बिहार चुनाव में महागठबंधन के पक्ष में हार आई जिसके बाद लगातार EVM पर सवाल उठने लगे हैं, इस बार कांग्रेस नेता उदित राज ने सवाल उठाए हैं।
  • उन्होंने ट्वीट कर लिखा BJP का बिहार में वोट शेयर 5% गिरा तो सीटें कैसे बढ़ी? RJD का वोट शेयर 5% बढ़ा लेकिन सीटें कम हुईं, BJP को बस 15 सीटें आनी थीं।
  • उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण इलाक़े में ज़्यादा एनडीए जीती है जबकि इनका शहरी बेस है, ईवीएम में सेट्टिंग हुई इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी ट्वीट किया है। 
  • इससे पहले भी राज ने EVM पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा था कि जब उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो EVM हैक भी हो सकता है। 
  • गुरुवार को निर्वाचन विभाग में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने कहा मतगणना की प्रक्रिया निष्पक्ष थी। 
यह भी पढ़े: बराक ओबामा ने राहुल गांधी के बारे में ऐसा क्या लिख दिया कि लोग कहने लगे- #माफ़ी_माँग_ओबामा