बिहार चुनाव: LJP की हार के बाद चिराग बोले- जनता के प्यार से बेहद खुश, JDU का नुकसान था लक्ष्य

  • बिहार चुनाव में अकेले उतरी लोक जनशक्ति पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, उनके खाते में मात्र एकल सीट आ सकी। 
  • हालांकि, LJP अध्यक्ष चिराग पासवान खुशी जताई है, उन्होंने कहा बिहार के लोगों ने LJP को जैसा प्यार दिया है उससे बेहद खुश हूं। 
  • उन्होंने कहा अकेले लड़ते हुए 6% वोट हासिल किये, लगभग 25 लाख मतदाताओं ने 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' पर भरोसा किया। 
  • उन्होंने ट्वीट कर कहा परिणाम में साफ़ है, बिहार की जनता ने आदरणीय मोदी जी पर भरोसा जताया है, BJP के प्रति लोगों में उत्साह है। 
  • बता दें, LJP ने जदयू को डेढ़ दर्जन सीटों पर नुकसान पहुंचाया वहीं चार सीटों पर वीआईपी और एक सीट पर हम को क्षति पहुंचाया है। 
यह भी पढ़े: बिहार में टूटा 15 साल का रिकॉर्ड, इस बार सबसे अधिक दागी और बुजुर्ग पहुंचे विधानसभा