Get Premium
सुशासन बाबू की लाठी से खुल जाती है दिमाग की बत्ती - जेडीयू विधायक
- जेडीयू के विधायक श्याम बहादुर सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए सीएम नीतीश कुमार की तारीफ के कसीदें गढ़ते हुए RSS को निशाने पर लिया है.
- उन्होंने लिखा, नीतीश न तो गजनी का मोहताज है न ही की किसी शुंगवंशी का, नीतीश ने सदियों से दबे-कुचले हजारों सिपहसलारों की फौज खड़ी कर दी.
- उन्होंने आगे लिखा, ये फौज नीतीश पर होने हमलों को असरहीन कर देगी, नीतीश की लाठी शरीर पर नहीं बल्कि दिमाग की बत्ती खोल देती है.
- श्याम बहादुर सिंह ने आरएसएस को निशाने पर लेते हुए लिखा, संघियों की नाक में नथिया पहनाकर बुद्धिज्म की धुन पर कत्थक कराया है.
- बता दें कि श्याम बहादुर हमेशा से चर्चा में रहे हैं, कई बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते भी वह दिखे हैं, पिछले दिनों पीके को अपशब्द कहते नजर आए थे.
यह भी पढ़ें - RJD की नई सियासी टीम के कप्तान बने लालू यादव, हिना साहब इन, शहाबुद्दीन आउट