Get Premium
RJD की नई सियासी टीम के कप्तान बने लालू यादव, हिना साहब इन, शहाबुद्दीन आउट
- बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नई टीम का ऐलान किया गया है, कमान लालू यादव के हाथ में है.
- नई कार्यकारिणी में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, शिवानंद तिवारी व रघुवंश प्रसाद सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है.
- लालू के बेटे तेजस्वी, तेज प्रताप व बेटी मीसा भारती इस कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं, तीन उपाध्यक्ष, सात महासचिव व 6 सचिव बनाए गए.
- लालू के समधी चंद्रिका राय को जगह नहीं मिली, पूर्व सांसद बाहुबली शहाबुद्दीन को भी बाहर रखा गया, उनकी पत्नी हीना शहाब को जगह मिली है.
- माना जा रहा कि कार्यकारिणी तैयार करने में तेजस्वी प्रसाद की पसंद चली है, मुस्लिम-यादव समीकरण के साथ सवर्ण को भी तरजीह दी गई है.
यह भी पढ़ें - बिहार में जंगलराज बनाम राक्षसराज! बोले तेजस्वी- सुशासन राज के 15 सालों में हुए 55 घोटाले