
बाला साहेब को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना के समर्थकों ने की नारेबाजी
- बालासाहेब ठाकरे की स्मृति सभा में शिवसेना के अलावा भाजपा के नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
- बालासाहेब को श्रद्धांजलि देने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शिवसैनिकों की ओर से नारेबाजी का सामना करना पड़ा।
- कार्यक्रम में फडणवीस के अलावा पंकजा मुंडे और विनोद तावड़े में शामिल हुए।
- इसके साथ ही एनसीपी नेता छगन भुजबल और जयंत पाटिल, शिवसेना नेता संजय राउत और अरविंद सावंत ने बाला साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- एक बार फिर से संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना पार्टी की तरफ से ही मुख्यमंत्री होगा।
