महाराष्ट्र मुख्यमंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस हुई सतर्क

  • महाराष्ट्र सीएम ऑफिस को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है। 
 
  • अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिखे गए पत्र के मिलने के बाद सीएम ऑफिस सतर्क हो गया और गृह विभाग ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। 
 
  • अज्ञात व्यक्ति द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया है कि सीएम और उनकी पार्टी अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं को शामिल कर रही है और इससे उनकी (मुख्यमंत्री) मौत हो सकती है। 
 
  • सीएम को जारी धमकी के बाद गृह विभाग ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किया। 
 
  • इसको लेकर मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में धारा 506(II) के एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस अधिकारी उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिसने यह पत्र भेजा है। 
 
यह भी पढ़े : 'मुंबई हमले के बाद कार्रवाई करने में असफल रही कांग्रेस'

More videos

See All