दिग्विजय ने कमलनाथ को स्लॉटर हाउस किसी दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की बजाए आधुनिकीकरण करने के लिए लिखा पत्र

  • भोपाल  में जिंसी चौराहे के समीप चल रहे स्लॉटर हाउस को लेकर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखा है। 
 
  • पत्र में सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा है कि इसे किसी दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने की बजाए आधुनिकीकरण कर दिया जाए। 
 
  • दिग्विजय ने पत्र में लिखा है कि इस स्लॉटर हाउस को लेकर मामला एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल) में चल रहा है। 
 
  • उन्होंने आगे लिखा कि  वे चाहते हैं कि प्रदेश सरकार भी पुराने स्लॉटर हाउस को आधुनिक रूप देने के लिए एनजीटी से छह महीने का समय मांगने के लिए अपील करे। 
 
  • स्लॉटर हाउस को आदमपुर छावनी में शिफ्ट होना है। यहां काम भी शुरू हो गया था। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद काम रोक दिया गया। 
 
यह भी पढ़े : दिग्विजय सिंह ने सड़कों पर बैठीं गायों की फोटो साझा करते हुए भाजपा पर कसा तंज

More videos

See All