दिग्विजय सिंह ने सड़कों पर बैठीं गायों की फोटो साझा करते हुए भाजपा पर कसा तंज

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने  गौ प्रेम दिखाते हुए सड़कों पर बैठने वाली 'गौमाताओं' को लेकर एक ट्वीट किया है।
 
  • उन्होंने ट्विटर पर सड़कों पर बैठीं गायों का फोटो साझा किया है।
 
  • दिग्विजय सिंह ने लिखा कि यह चित्र है भोपाल इंदौर हाइवे का, जहां आवारा गौ माता बैठी रहती हैं और लगभग हर दिन सड़क हादसे में मारी जाती हैं। 
 
  • उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश शासन को तत्काल इन आवारा गौमाता को सड़कों से हटाकर गौ अभयारण्य या गौशालाओं में भेजना चाहिए।
 
  • दिग्विजय सिंह ने इसी के साथ एक अन्य ट्वीट में लिखा है 'यदि कमलनाथ जी आपने तत्काल ऐसा करके दिखा दिया, तो आप सच्चे गौभक्तों में गिने जाएंगे और तथाकथित भाजपाई नेताओं को नसीहत मिलेगी।' 
 
यह भी पढ़े : कर्जमाफी पर अपनी ही सरकार के विरोध में उतरे सिंधिया

More videos

See All