हरियाणा में कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक संभालेंगे मोर्चा, लिस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू गायब

  • हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है.
  • स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में दो हैरान करने वाली बातें सामने आई हैं.
  • सबसे पहले स्टार कैंपेनर रहे नवजोत सिंह सिद्धू का नाम इस लिस्ट से गायब है. बगावती तेवर अपनाने वाले अशोक तंवर स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में शामिल किए गए हैं.
  • स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 40 दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है.
यह भी पढ़ें:-  अशोक तंवर के हंगामे से नाराज कांग्रेस, पार्टी ने लिए बड़ा फैसला, इन पर रखेगी नजर
  • कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में गांधी परिवार के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हैं.

More videos

See All