सरदार सरोवर बांध को भरना गुजरात का हकः विजय रूपाणी

  •  सरदार सरोवर बांध 138 मीटर के जलस्तर को छूने वाला है। 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का जन्‍म दिन व राज्‍य में भाजपा की सदस्‍य संख्‍या करीब डेढ़ करोड़ हो गई अर्थात हर चौथा व्‍यक्ति भाजपा का सदस्‍य बन चुका है।
  • मुख्‍यमंत्री विजय रूपाणी व भाजपा अध्‍यक्ष जीतूभाई वाघाणी की मौजूदगी में गांधीनगर भाजपा मुख्‍यालय श्रीकमलम पर आयोजित एक समीक्षा बैठक में नर्मदा नीर के स्‍वागत के लिए महाआरती का फैसला किया गया।
  • राज्‍य में भाजपा के 46 लाख नए सदस्‍य बनने पर भी उत्‍सव मनाकर उनका स्‍वागत करने का फैसला हुआ।
अहमदाबाद में भाजपा की महिला नगरपार्षद की युवक द्वारा सरेआम पिटाई
  • भाजपा अध्‍यक्ष वाघाणी ने कहा कि वर्ष 1995 से राज्‍य में भाजपा सरकार है, केशुभाई पटेल, नरेंद्र मोदी, आनंदीबेन पटेल, विजय रूपाणी ने मुख्‍यमंत्री के रूप में बांध की ऊंचाई बढ़ाने के लिए उल्‍लेखनीय कार्य किए।
  • गांधीनगर में भाजपा व उसके आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद रूपाणी ने कहा कि गुजरात के साथ वर्ती कांग्रेस सरकारों ने अन्‍याय किया, बांध की ऊंचाई में बार-बार बाधा खड़ी कर राज्‍य के विकास को रोकने का प्रयास किया गया।