Molitics Logo

विपक्ष के तल्ख तेवरों को कुंद कर गतिरोध तोड़ते रहे जयराम

हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विपक्ष के तल्ख तेवरों को कुंद कर गतिरोध तोड़ते नजर आए। विपक्ष के तीरों को रोकने के लिए भी जयराम अपने मंत्रियों के सामने ढाल बनते रहे। मानसून सत्र की 11 दिनों की कार्यवाही में सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठे। हालांकि, यह सत्र जनता से ज्यादा विधायकों की अपनी चिंता के लिए भी जाना जाएगा। सत्र के पहले दिन की शुरुआत में ही अपने विधायक को शराब प्रकरण में लपेटने के सरकार पर आरोप लगा विपक्षी कांग्रेस पूरा काम रोक चर्चा मांगती रही।
प्रश्नकाल में इससे गतिरोध बना। जनता से जुडे़ कई सवालों के मंत्रियों से मौखिक जवाब नहीं आए। दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच सीआईडी को देने का एलान किया तो तीसरे दिन गतिरोध तोड़ने के लिए एसपी ऊना को ट्रेनिंग पर भेज विपक्ष शांत कर दिया गया।